India vs South Africa: भारत के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs Debut) ने डेब्यू किया। उन्हें टेम्बा बावुमा की जगह टीम में मौका मिला, जो चोट के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि स्टब्स अपने डेब्यू पर पहली पारी कुछ कमाल नहीं कर पाए औऱ 11 गेंदों में 3 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का शिकार बने। 

Advertisement

बुमराह द्वारा डाले गए पारी के नौंवे ओवर में बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद ऑफ स्‍टंप से अंदर आई और स्टब्स के बल्ले का का अंदरूनी किनारा लेकर थाई पैड पर लगी और शॉर्ट लेग पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आसान सा कैच लपका। 

Advertisement

स्टब्स ने 15 फर्स्ट क्लास मैच में 44.60 की औसत से 892 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। 

गौरतलब है कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम की शुरूआत खराब रही और 15 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। पहले चार खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

इस मैच के साउथ अफ्रीकी टीम में दो बदलाव औऱ हुए हैं। चोटिल गेराल्ड कोइट्जे औऱ कीगन पीटरसन की जगह लुंगी एंगिडी और केशव महाराज टीम में आए हैं। वहीं भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर को बार बैठाया गया, उनकी जगह रविंद्र जडेजा औ मुकेश कुमार प्लेइंग इलेवन में आए। 

टीम इस प्रकार है

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार