Trent Rockets vs Birmingham Phoenix Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच बुधवार, 05 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिंज स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा टूर्नामेंट में पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में हुई थी जहां बर्मिंघम फीनिक्स ने 214 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स को 10 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले के हीरो जो क्लार्क थे जिन्होंने 33 गेंदों पर 68 रन ठोके थे।   

TRT vs BPH, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 05 अगस्त 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

Trent Bridge, Nottingham Pitch Report

नॉटिंघम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां वनडे क्रिकेट में 481 रन का विशाल स्कोर भी बन चुका है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 150 से 160 रन के बीच रहता है। पिच पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज़ खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी कर लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।

TRT vs BPH Head To Head Record

कुल - 10
ट्रेंट रॉकेट्स - 04
बर्मिंघम फीनिक्स - 06

TRT vs BPH, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

TRT vs BPH, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For

ट्रेंट रॉकेट्स की टीम से बेन डकेट, फिन एलन और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स टीम की तो मिशेल ओवेन, जो क्लार्क और रेहान अहमद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

TRT vs BPH Probable Playing XI

Trent Rockets Probable Playing XI: बेन डकेट, फिन एलन, एन्यूरिन डोनाल्ड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर।

Birmingham Phoenix Probable Playing XI: विल स्मीड, जो क्लार्क (विकेटकीपर), रेहान अहमद, लॉरी इवांस, डोनोवन फरेरा (कप्तान), मिशेल ओवेन, शॉन डिक्सन, क्रिस वुड, स्कॉट करी, साकिब महमूद, उस्मान तारिक।

TRT vs BPH Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के 22वें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

TRT vs BPH Match Prediction, TRT vs BPH Pitch Report, Today's Match TRT vs BPH, The Hundred Mens 2026, TRT vs BPH Prediction, TRT vs BPH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Trent Rockets vs Birmingham Phoenix

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार