Trent Rockets vs Manchester Super Giants Final Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 का फाइनल ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 16 अगस्त को लॉर्ड्स स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2026 के द हंड्रेड टूर्नामेंट के लीग स्टेज के दौरान इन दोनों टीमों की टक्कर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में हुई थी जहां ट्रेंट रॉकेट्स ने 87 गेंदों पर 138 रनों का लक्ष्य हासिल करके मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। इस मुकाबले के हीरो फिन एलन थे जिन्होंने 35 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे।

TRT vs MSG, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 16 अगस्त 2026
समय - 10:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स, लंदन

Lord's, London Pitch Report

लॉर्ड्स की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है और फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर खेले गए चार मुकाबलों में औसत स्कोर 135 से 145 रन के बीच रहा है। शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिलेगी, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज़ी आसान होती जाएगी।

TRT vs MSG Head To Head Record

कुल - 07
ट्रेंट रॉकेट्स - 06
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स - 01

TRT vs MSG, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

TRT vs MSG, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For

ट्रेंट रॉकेट्स की टीम से बेन डकेट, फिन एलन और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की तो पॉल वाल्टर, टिम सेफर्ट और जोस बटलर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

TRT vs MSG Probable Playing XI

Trent Rockets Probable Playing XI: फिन एलन, बेन डकेट, एन्यूरिन डोनाल्ड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सेंटनर, लुईस ग्रेगरी, केल्विन हैरिसन, क्रेग ओवरटन, मैट हेनरी, बेन सैंडरसन।

Manchester Super Giants Probable Playing XI: पॉल वाल्टर, टिम सीफर्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डु प्लॉय, माइकल ब्रेसवेल, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोश टंग, नूर अहमद, सोनी बेकर।

TRT vs MSG Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के फाइनल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

TRT vs MSG Final Match Prediction, TRT vs MSG Pitch Report, Today's Match TRT vs MSG, The Hundred Mens 2026, TRT vs MSG Prediction, TRT vs MSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Trent Rockets vs Manchester Super Giants

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार