TRT vs SOB, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 29वां मुकाबला बीते सोमवार, 10 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सदर्न ब्रेव (Southern Brave) ने 97 गेंदों पर 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) रहे जिन्होंने 185.71 की स्ट्राइक रेट से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में Southern Brave ने ही टॉस जीतकर Trent Rockets को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। ट्रेंट रॉकेट्स का एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं ठोक सका, लेकिन मिचेल सेंटनर (23 गेंदों पर नाबाद 35 रन), लुईस ग्रैगरी (18 गेंदों पर नाबाद 28 रन) और फिन एलन (12 गेंदों पर 23 रन) ने कुछ अच्छी पारी।

बात करें अगर सदर्न ब्रेव के गेंदबाज़ों की डेनियल वॉरल, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस जॉर्डन और निखिल चौधरी ने एक-एक विकेट झटका।

यहां से अब Southern Brave के सामने जीत हासिल करने के लिए 159 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाला और 28 गेंदों पर 4 चौके 3 छक्के लगाकर नॉट आउट 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर 46 रन और जेमी स्मिथ ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए। इन्हीं सब के दम पर SOB ने 97 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

बताते चलें कि TRT के लिए कुल छह खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की जिसमें से तीन ही सफलता हासिल कर पाए। कैल्विन हैरिसन ने 10 गेंदों पर 32 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं बेन सैंडरसन (20 गेंदों पर 37 रन देकर 1 विकेट) और क्रेग ओवरटन (20 गेंदों पर 18 रन देकर 1 विकेट) ने एक-एक विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: सदर्न ब्रेव ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है हालांकि इसके बावजूद वो पॉइंट्स टेबल पर अपने 8 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ छठी पॉजिशन पर ही है। वो फाइनल और एलिमिनेटर की रेस से बाहर हो गए हैं। बात करें अगर ट्रेंट रॉकेट्स की तो नॉटिंघम में मिली हार के बावजूद वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 6 जीत और 24 अंक के साथ इस पॉजिशन पर अपनी पकड़ बना रखी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार