28 दिसंबर। भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ही ढेर कर दिया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन ना देकर खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली का यह फैसला गलत साबित हो रहा है तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की टीम दूसरी पारी में 5 विकेट पर 54 रन बनाए हैं।

Advertisement

भारत की टीम अबतक 346 रन ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बना पाने में सफल रही है। तीसरे दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने मिलकर 15 विकेट चटकाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया।

आपको बता दें कि मेलबर्न की पिच पूरी तरह से अब बदली हुई नजर आ रही है। भारत की दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल एक बार फिर संघर्ष भरी बल्लेबाजी कर हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं ऋषभ पंत 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी में हनुमा विहारी, कोहली, पुजारा, रहाणे और रोहित शर्मा हैं।

पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए हैं तो वहीं हेजलवुड को एक विकेट मिला है।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार