25 सितंबर,(CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।
Advertisement
धोनी 696 दिनों बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक कप्तान के तौर पर धोनी का यह 200वां वनडे मैच होगा।
धोनी वनडे क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग (230) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लैमिंग (218) ने यह कारनामा किया है।
Advertisement
कप्तान के तौर धोनी की वापसी से उनके फैंस काफी खुश हुई और उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार भी किया।