India vs England: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा पनौती घोषित कर दिया गया है। बीते कुछ वक्त से इत्तेफाकन गौतम गंभीर जिस भी खिलाड़ी या टीम को लेकर कुछ भी कमेंट करते हैं तो फिर उसका उल्टा हो जाता है। बीते दिनों गंभीर ने भविष्यवाणी की थी कि इंग्लैंड टीम भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीतेगी लेकिन पहले ही टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया था।

Advertisement

इस भविष्यवाणी के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर काफी ट्रोल हुए थे। हालांकि अब गौतम गंभीर ने जो बात कही है उसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनको शुक्रिया कह रहे हैं। दरअसल गंभीर ने एक चैट शो के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की तारीफ करते हुए कहा, 'जो रूट के तीन टेस्ट मैचों में 600 रन हैं, वह भी उपमहाद्वीप में जहां गेंद पहले दिन से ही घूमने लगती है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने श्रीलंका में क्या किया है। वह पूरे नियंत्रण में नजर आ रहे हैं।'

Advertisement

गौतम गंभीर के इस बयान के बाद एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'बस यही चाहिए था अब रूट को पनौती लग गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'धन्यवाद गौतम सर अब वक्त आ गया है कि जो रूट 30-40 पर आउट होना शुरू हो जाए। वहीं अन्य यूजरों द्वारा भी गौतम के इस कमेंट पर मजेदार मीम शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 227 रनों से करारी शिक्सत का सामना करना पड़ा था। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से खेला जाएगी और उस मैच में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम उसे जीते और टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ जाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार