MS Dhoni Video: IPL 2023 सीजन काफी करीब है ऐसे में सभी टीमों ने अपने कैंप लगाकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। आईपीएल की सबसे कामियाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स भी तैयारियों में जुट चुकी है। इसी बीच CSK ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को ट्रोल कर रहे हैं।
जी हां, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि फैंस का मानना है कि नेट्स और प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे छक्के जड़ने वाले MS Dhoni असल मुकाबले में ऐसा नहीं कर पाते। सीएसके द्वारा शेयर किये गए वीडियो में भी धोनी छक्के मारते नज़र आए थे जिसके बाद फैंस ने कमेंट करके धोनी को निशाना बनाया है।
एक यूजर ने माही को ट्रोल करते हुए लिखा, 'नेट्स का गॉड वापस आ चुका है।', एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'Dhala नेट्स में सचिन और ब्रैडमैन से भी बड़ा है।' एक यूजर ने तो सेड इमोजी शेयर करके यह तक कहा कि धोनी रियल मैच में नहीं खेलता। एक यूजर ने लिखा, वॉर्निंग- यह सिक्स सिर्फ वीडियो और नेट्स के लिए हैं। ऐसे कई रिएक्शन वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखने को मिले हैं।
बता दें कि बीता साल चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के लिए आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा। जहां पिछले साल CSK पूरे टू्र्नामेंट में सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी थी, वहीं धोनी के बैट से टूर्नामेंट में महज 123.40 की स्ट्राइक रेट से 232 रन ही निकले थे। साल 2021 धोनी के करियर का सबसे खराब आईपील सीजन रहा था। उन्होंने इस दौरान 16.28 की औसत से सिर्फ 114 रन बनाए थे। लेकिन इन सब के बावजूद येलो आर्मी के फैंस को उम्मीद होगी कि धोनी की अगुवाई में एक बार फिर CSK आईपीएल ट्रॉफी जीते।
हो सकता है आखिरी IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने माही की अगुवाई में चार बार विजेता का टाइटल उठाया है। CSK धोनी के साथ आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक रही है, लेकिन बीते सीजन एमएस धोनी ने यह संकेत दिए थे कि आगामी आईपीएल सीजन यानी आईपीएल 2023 उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में थाला धोनी अपने फैंस को विजेता के टाइटल के साथ अलविदा कहना चाहेंगे।