आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के चोटिल होने के कारण विराट कोहली (Virat Kohli) को गेंदबाजी करने आना पड़ा। जी हां, विराट कोहली आईडीआई क्रिकेट में 6 साल बाद गेंदबाजी करते नजर आए जिस वज़ह से फैंस काफी खुश हैं। विराट कोहली को गेंदबाजी करता देख सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि बांग्लादेश की इनिंग के 9वें ओवर के दौरान हार्दिक बॉल रोकने की कोशिश में अपना पैर चोटिल करा बैठे थे। इसके बाद विराट कोहली को कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक का ओवर पूरा करने की जिम्मेदारी दी और विराट ने यह काम बखूबी करके दिखाया। यही वजह है अब फैंस विराट कोहली की गेंदबाजी को लेकर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी द्वारा विराट कोहली का वीडियो शेयर किया गया है जिस पर एक यूजर ने विराट के अंडर 19 के दिनों का याद करते हुए लिखा, 'हेलो मैं विराट हूं, इंडियन टीम का कप्तान। दाएं हाथ का मिडिल ऑर्डर बैटर। दाएं हाथ का क्विक गेंदबाज़ और मेरा फेवरेट क्रिकेटर है हर्षल गिब्स।' एक यूजर ने लिखा, 'एकलौता ऐसा खिलाड़ी जिसने पहली बॉल वाइड करके विकेट लिया था।' एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए, 'किंग विद बेबी ओवर।'

आपको बता दें कि विराट कोहली ओडीआई क्रिकेट में 6 साल के बाद गेंदबाज़ी करने आए थे। उन्होंने आखिरी बार साल 2017 में श्रीलंका में कोलंबो के मैदान पर गेंदबाजी की थी। गौरतलब है कि जहां एक तरफ विराट कोहली को गेंदबाजी करता देख फैंस खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ विश्व कप के बीच हार्दिक का चोटिल हो जाना भारतीय टीम की परेशानी बढ़ा सकता है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार