आईपीएल 2022 के 59वें मैच में डेवोन कॉनवे के साथ जो हुआ उसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे गोल्डन डक पर आट हो गए। कॉनवे ने खेल के पहले ओवर में डेनियल सैम्स की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि, वो चूक गए और ये गेंद उनके पैड पर जा लगी। मुंबई के खिलाड़ियों ने अपील की और मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू करार दे दिया।

Advertisement

दिलचस्प बात ये रही कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी और चाहते हुए भी कॉनवे अंपायर के फैसले के खिलाफ नहीं जा सके। अब आप लोग कहेंगे कि DRS होते हुए भी उन्होंने इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया तो आपको बता दें कि कॉनवे को जिस समय आउट दिया गया उस समय स्टेडियम की बत्ती गुल थी और इसी के चलते वो DRS नहीं ले पाए। सीएसके के लिए ये एक बड़ा झटका था क्योंकि कॉनवे अपने करियर की शानदार फॉर्म में थे लेकिन उनके साथ ऐसी अनहोनी हुई जो आज से पहले किसी बल्लेबाज़ के साथ नहीं हुई थी।

Advertisement

इस गज़ब की घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं और कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि किस तरह से फैंस अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार