आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के शतक और डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की मदद से न्यूज़ीलैंड को 5 रन से हरा दिया। कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने शतक और जिमी नीशम ने अर्धशतक लगाया था। हालांकि टीम को बेहद करीब आकर हार झेलनी पड़ी। ये इस टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड की लगातार दूसरी हार है। 

Advertisement

हालांकि, जब आखिरी ओवर में जिम्मी नीशम बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम इस लक्ष्य को चेज़ कर लेगी लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डबल लेने के चक्कर में नीशम रनआउट हो गए और तभी तय हो गया कि कीवी टीम ये मैच हार जाएगी। आउट होने से पहले नीशम ने न्यूज़ीलैंड की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन वो एक बार फिर से कीवी फैंस के दिल टूटने से ना बचा सके।

Advertisement

Also Read: Live Score

आउट होने से पहले नीशम ने 39 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के मीम्स और ट्वीट करके नीशम का हौंसला बढ़ा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस कीवी टीम की इस हार पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार