'भाई लोग दुनिया कब हिलाओगे', हार का छक्का लगने के बाद MI पर भड़के फैंस

Updated: Sat, Apr 16 2022 19:54 IST
Cricket Image for 'भाई लोग दुनिया कब हिलाओगे', हार का छक्का लगने के बाद MI पर भड़के फैंस (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 में अब तक का सफर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई मौजूदा सीज़न में लगातार 6 मैच हार चुकी है और अब यहां से टूर्नामेंट में मुंबई का सफर लगभग-लगभग खत्म हो चुका है। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि मुंबई की टीम किसी सीज़न के पहले 6 मैच हार गई हो लेकिन इस सीज़न में यही सच्चाई है।

लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन मुंबई की टीम 18 रन पीछे रह गई और लखनऊ ने भी उन्हें हार थमा दी। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से फैंस ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

कई फैंस कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी छोड़ने के लिए कह रहे हैं जबकि कई फैंस कह रहे हैं कि इस साल कब दुनिया हिलाओगे भाई लोग। फैंस मीम्स और ट्वीट्स के जरिए रोहित शर्मा की टीम को ट्रोल कर रहे हैं। आईए देखते हैं कि फैंस किस तरह से मुंबई की लगातार 6 हार पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें