United Arab Emirates vs Afghanistan T20I: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem T20I) के पास सोमवार (1 सितंबर) को अपगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में रोहित शर्मा का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 

Advertisement

वसीम अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। वसीम ने बतौर कप्तान अभी 53 पारियों में 104 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 62 पारियों में 105 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा पिछले साल की इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के

105 - रोहित शर्मा (62 पारी) 

104* - मुहम्मद वसीम (53 पारी)

Advertisement

86 - इयोन मॉर्गन (65 पारी) 

82 - एरॉन फिंच (76 पारी) 

79 - कडोवाकी-फ्लेमिंग 

Advertisement

इसके अलावा अगर वह चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। वसीम ने अभी तक 79 पारियों में 170 छक्के जड़े हैं, वहीं गुप्टिल के नाम 118 पारी में 173 छक्के दर्ज है। 205 छक्कों के साथ रोहित इस लिस्ट में टॉप पर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में वसीम ने 33 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में यूएई को पाकिस्तान के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार