जब से सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में एंट्री की है तभी से लोगों के पास उनके टाइम पास के लिए एक जरिया आ गया है और कुछ लोग इस मीडियम का इस्तेमाल पॉज़ीटिविटी बढ़ाने के लिए करते हैं जबकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अच्छी चीजों में भी बुराई निकाल लेते हैं। भले ही सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने कुछ अच्छा पोस्ट किया हो, फिर भी लोग ट्रोल करने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं।

Advertisement

कुछ ऐसा ही तब हुआ जब पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बेटी हरलीन उमर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उमर अकमल अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं और अंत में अपनी बेटी को प्यार से किस भी करते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "माशा अल्लाह मैं खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे पास हैं गुड़िया।"

Advertisement

इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक पिता द्वारा अपनी बेटी को किस करने में कोई बुराई नहीं है। ये एक प्यार की निशानी है और हर बाप अपनी बेटी को प्यार करता है लेकिन इस वीडियो को देखकर कुछ पाकिस्तानी लोगों ने उमर अकमल को कोसना शुरू कर दिया है और वो मानते हैं कि उमर अकमल को ऐसी हरकत अपनी बेटी के साथ नहीं करनी चाहिए थी।

पाकिस्तानी फैंस अपने ही क्रिकेटर को बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने अपना दिमाग लगाते हुए ये लिख दिया कि उमर को शर्म आनी चाहिए, उन्हें अपनी बेटी को किस नहीं करना चाहिए था। वैसे ही कुछ और पाकिस्तानी फैंस ने भी ऐसा ही किया। आइए देखते हैं कि उमर अकमल को किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार