भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की राजस्थान के खिलाफ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच के लिए मौजूदा चैंपियन विदर्भ की टीम में वापसी हुई है। विदर्भ को रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के एलीट ग्रुप-ए और बी मैच के लिए यहां 17 से 20 दिसंबर तक राजस्थान की मेजबानी करनी है।

Advertisement

उमेश आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे क्योंकि टीम प्रबंधन दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ चार टेस्ट मैचों के बाद वर्कलोड को देखते हुए उमेश को ब्रेक देना चाहते थे।

Advertisement

लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है। उमेश हालांकि सर्विसेस और पंजाब के खिलाफ होने वाले अगले मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

विदर्भ क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, "वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैच से आराम दिया गया था, लेकिन दूसरे मैच के लिए वह हमारे साथ टीम में हैं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार