केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली ने अनुभवी इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव को मौका दिया और टेस्ट के दूसरे दिन उमेश ने ये साबित भी कर दिया कि क्यों विराट ने उन पर इतना भरोसा जताया था। उमेश ने खतरनाक दिख रहे केशव महाराज को क्लीन बोल्ड करके भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
ये 21वें ओवर की दूसरी गेंद थी जिसका महाराज को बिल्कुल भी नहीं पता लगा और उमेश की इस गेंद ने मिडल स्टंप को उखाड़ कर ही दम लिया। उमेश की इस विकेट को आप जितनी बार देखेंगे आपका इसे उतनी ही बार दोबारा देखने का मन करेगा।
अपना विकेट गंवाने के बाद महाराज का मुंह लटका हुआ दिखा और वो निराशा में पवेलियन की ओर जाते हुए दिखे। फिलहाल ताज़ा समाचार लिखे जाने तक अफ्रीकी टीम ने 61 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं और यहां से भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि जल्द से जल्द साउथ अफ्रीकी पारी को खत्म किया जाए ताकि थोड़ी बहुत लीड मिल सके।
आपको बता दें कि पहली पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली थी। विराट के अलावा और कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेला पाया और यही कारण रहा कि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 223 रन ही लग सके।