17 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत इतिहास रच दिया।
उमेश ने मुंबई की पारी की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर धमाल मचा दिया। उन्होंने पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव और दूसरी गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड किया। इसके साथ ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास मे उनसे पहले एक ही गेंदबाज ऐसा कर पाया है।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए प्रवीन कुमार ने यह कारनामा किया था। उन्होंने उस मुकाबले में श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को आउट किया था।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।