बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने कुल 404 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा (90) और श्रेयस अय्यर (86) ने बनाए। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी 113 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा उमेश यादव ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और पारी के अंत में दो छक्के लगाकर नाबाद 15 रन बनाए।

Advertisement

उमेश यादव द्वारा लगाए गए इन दो छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद 100 मीटर दूर जाकर गिरी। उमेश यादव द्वारा लगाए गए इस छक्के में आप उनकी ताकत देख सकते हैं और ये 100 मीटर लंबा छक्का फिलहाल मैच का सबसे लंबा छक्का है। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उमेश यादव की तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम को उमेश यादव की बल्लेबाज़ी से ज्यादा उनकी गेंदबाज़ी से उम्मीद होगी। बल्लेबाज़ों के बाद अब भारतीय गेंदबाजों पर दारोमदार होगा कि वो बांग्लादेश की पारी को जल्द से जल्द समेटें और टीम इंडिया मैच पर अपनी पकड़ मज़हबूत कर सके। भारतीय टीम के लिए ना सिर्फ ये टेस्ट बल्कि इसके बाद आने वाला टेस्ट मैच भी काफी अहम है क्योंकि अगर भारत एक भी मैच हारा तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना अधर में लटक सकता है।

ऐसे में राहुल एंड कंपनी सबसे पहले चटगांव टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी और फिर ये उम्मीद करेगी कि अगले मैच में रोहित शर्मा भी टीम में वापस आ जाएं। रोहित शर्मा तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था लेकिन जब भारत को आखिरी ओवर्स में उनकी जरूरत पड़ी तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाज़ी की और लगभग भारत को मैच जितवा दिया था। रोहित फिलहाल बांग्लादेश से मुंबई पहुंच चुके हैं और यहां किसी स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद ही वो फैसला लेंगे कि दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें बांग्लादेश वापस लौटना है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार