तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने सोमवार (29 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में नाइट वॉचमैन विलियम समरविल (William Somerville) को आउट कर पांचवें और आखिरी दिन की पहली सफलता दिलाई। शानदार बल्लेबाजी कर रहे समरविल ने 110 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए। 

Advertisement

बता दें कि पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला औऱ समरविल ने टॉम लैथम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। लेकिन लंच के बाद पहली गेंद पर उमेश ने समरविल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

Advertisement

उमेश ने शरीर की लाइन में तेज शॉर्ट गेंद डाली, जिसे समरविल पुल करने चले गए। लेकिन इस दौरान वह बिल्कुल संतुलन में नहीं दिखे, गेंद डीप फाइन लेग की तरफ गई और वहां मौजूद शुभमन गिल (Shubman Gill Catch) ने आगे की तरफ डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका। इस शानदार कैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने गिल की हौसला अफजाई की। 

चौथे दिन भारत ने श्रेयस अय्यर (65) औऱ रिद्धिमान साहा (नाबाद 61) की शानदार अर्धशतकों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली 49 रनों की बढ़त के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामनें जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन बनाए थे।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार