चोट लगने के बाद अंपायर रफेल अस्पताल में भर्ती, बीच मैदान पर हुआ था हादसा

Updated: Fri, Dec 09 2016 00:32 IST

मुंबई, 9 दिसम्बर | भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार के दूसरे सत्र में मैदानी अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जगह मारियस इरसमस को मैदान पर अंपायरिंग के लिए आना पड़ा। तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी शम्सउद्दीन को संभालनी पड़ी। 

युवराज सिंह के रिसेप्शन में पहुंचे धोनी, जरूर देखें

दरअसल, दूसरे सत्र में 49वां ओवर लेकर आए भारतीय गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज केटान जेनिंग्स ने स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को खेला। सीमा रेखा के पास खड़े भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को फील्ड कर थ्रो किया। इसी दौरान गेंद रफेल को उनके सिर के पीछे जा लगी। 

बीच मैदान पर कोहली हुए फिर से खफा, इस बार जडेजा के साथ लिया पंगा: VIDEO

गेंद लगने के बाद रफेल मैदान पर ही बैठ गए। इंग्लैंड के फिजियो मैदान पर आए और रफेल को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभाल रहे इरसमस को मैदान पर उतरना पड़ा। इस घटना के कारण खेल 15 मिनट रुका रहा। मैदान से बाहर जाने के बाद ड्रेसिंग रूप में भी उनका उपचार किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन हुआ। स्कैन का परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है। 

VIDEO: लाइव मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने अंपायर को दे मारी गेंद, हुआ बड़ा हादसा

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें