7 फरवरी। सेचुरियन में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 27 रनों से शानदार जीत मिली। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज का समापन जीत के साथ किया।

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम पहले 2 टी-20 मैच जीतक सीरीज अपने नाम पहले ही कर चूकी थी। तीसरे टी-20 की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

इस मैच में शादाब खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शादाब खान ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे तो वहीं बल्लेबाजी के दौरान आखिरी समय में 22 रन की नाबाद पारी भी खेली।

इसके अलावा इस मैच में सबसे बड़ा हाइलाइट्स शोएब मलिक का रन आउट रहा जिसने फैन्स के  बीच खुब सुर्खियां बटोरी। आपको बता दें कि शोएब मलिक 18 रन बनाकर रन आउट हुए और मलिक के रन आउट ने फैन्स का काफी मनोरंजन  किया।

गौरतलब है कि शोएब मलिक और बल्लेबाज हुसैन तलत के साथ गलतफहमी हुई जिसके कारण शोएब मलिक रन आउट हुए। दोनों बल्लेबाज रन लेने के क्रम में एक दूसरे के इशारे को समझ नहीं पाए और गलतफहमी में नॉन स्ट्राइक छोर पर पहुंच गए।

Advertisement

इसके बाद टीवी अंपायर ने रन आउट का फैसला लेने में काफी समय लगाया और हर कोई टीवी अंपायर के द्वारा जल्द फैसला ना लेने पर ट्विट कर काफी आलोचना की और काफी मजे भी लिए।

आखिरी में टीवी अंपायर ने पाया कि शोएब मलिक नॉन स्ट्राइक छोर पर लेट से पहुंचते जिसके कारण उन्हें आउट देना पड़ा। देखिए मजेदार वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार