IPL 2021: आईपीएल 2021 के 52वें मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने अपनी टीम की लुटिया डूबोने का काम किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवरों में सिर्फ 141 रन ही बनाए। हालांकि, इस मैच में भी गेंदबाज़ों ने टीम की लाज़ बचाने का काम किया।

Advertisement

आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में भी सभी का ध्यान 21 वर्षीय उमरान मलिक पर थी और उन्होंने ना सिर्फ अपनी रफ्तार से सभी को आकर्षित किया बल्कि आईपीएल में भी अपना पहला विकेट हासिल कर लिया। मलिक ने आरसीबी के विकेटकीपर केएस भरत को आउट करके अपना पहला विकेट हासिल किया।

Advertisement

इस विकेट के अलावा जम्मू के इस लड़के ने जिस तरह की रफ्तार दिखाई है उसने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया है। आरसीबी की पारी के 9वें ओवर में तो मलिक ने हद करते हुए लगातार पांच गेंदें 150kmph की स्पीड से डाल दी।

इस दौरान मलिक ने इस ओवर की चौथी गेंद 153 kmph की स्पीड से डालकर कमेंटेटर्स की तारीफ तो बटोरी ही लेकिन सोशल मीडिया पर भी खूब वाहवाही बटोरी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मेगा ऑक्शन में इस स्पीडस्टर को कौन सी टीम अपने खेमे में शामिल करती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार