सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने टी.नटराजन (T Natarajan) के कोविड-19 रिप्लेसमेंट के तौर पर मध्य गति के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने शुक्रवार को ऑफिशियल प्रैस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार (22 सितंबर) को हुए मुकाबले से पहले नटराजन के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। जिसके बाद उन्हें औऱ उनके संपर्क में आए ऑलराउंडर विजय शंकर को आइसोलेशन मे भेज दिया गया था। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल पर खेले गए मुकाबले में  

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने थोड़े समय के लिए उनकी जगह उमरान को टीम में शामिल किया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी-20 औऱ लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम कुल 4 विकेट दर्ज हैं। वह बतौर नेट गेंदबाज पहले से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ मौजूद थे। 

रेगुलेशन 6.1 के तहत फ्रेंचाइजी को थोड़े समय के लिए किसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने की इजाजत है, जब तक टीम का मूल खिलाड़ी दोबारा से बायो-सिक्योर बबल में नहीं आ जाता। जब तक नटराजन ठीक नहीं होते और उन्हें टीम से जुड़ने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक उमरान हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहेंगे। 

बता दें कि इस सीजन अब तक हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। हैदराबाद आठ मैचों में सात हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार