अयान अफजल खान की 93 रनों की पारी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने यहां क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को 82 रनों से हरा दिया। संयुक्त अरब अमीरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक खराब शुरुआत की। वेस्ट इंडीज के गेंदबाज शिव शंकर ने शीर्ष बल्लेबाजों के तीन विकेट झटके। जिसमें स्मिथ (5), कप्तान अलिशन सराफु (0) और पुनया मेहरा (1) का विकेट शामिल है। वहीं, बल्लेबाज अफजल खान और बावा की शानदार पारी की बदौलत टीम एक निर्धारित स्कोर तक पहुंच पाया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाते हुए 93 और 51 रन की पारी खेली।

Advertisement

गेंदबाज नाथन एडवार्ड और कप्तान मैथ्यू ने 2-2 विकेट झटके। नाथन ने सलामी बल्लेबाज अर्ययांश शर्मा (13) और बावा का विकेट शामिल है। वहीं, मैथ्यू ने अफ्जल खान और रोनाक का विकेट (16) झटका। यूएई की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 224 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम 39.4 ओवर में दस विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई। जिसमें बल्लेबाज केविन (22), नाथन (51) और ईशाई थारने (17) ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। गेंदबाज धुव्र परासर ने यूएई की तरफ से चार विकेट झटके। जश गियानानी ने तीन विकेट झटके और रौनक, अयान, अली ने एक-एक विकेट झटका।

संक्षिप्त स्कोर :

यूएई : 224/9 (अयान अफजल खान 93, शिवल बावा 51; शिव शंकर 3/31)।

वेस्टइंडीज : 142/10 (नाथन एडवर्ड 51 नाबाद; जश ज्ञानानी 3/21, ध्रुव पारासर 4/ 30)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार