7 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल बारिश की कारण अबतक शुरू नहीं हो सकका है। उम्मीद की जा रही है कि लंच के बाद यदि बारिश रूकती है तो मैच शुरू किया जा सकता है। वैसे अभी वर्तमान में बारिश हो रही है और मैच होने के आसार अभी तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

इससे पहले अफ्रीका ने न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने भारत पर 142 रनों की बढ़त ले ली है। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक हाशिम अमला चार और कागिसो रबादा दो रन बनाकर खेल रहे हैं।  इससे पहले मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को 209 पर ही ढेर करते हुए अपनी टीम को 77 रनों की बढ़त दिला दी थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार