10 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने सोमवार को कहा कि वनडे सीरीज में बेशक उनकी टीम हार गई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसने सबकुछ खो दिया है। ठाकुर के मुताबिक भारतीय टीम बे ओवल मैदान पर मंगलवार को मेजबान टीम के साथ होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत का मकसद लिए पूरी तरह आजाद ख्यालों के साथ खेलेगी। तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर ठाकुर ने कहा, "हर मैच जरूरी होता है।

Advertisement

अंतिम मैच सिर्फ इसलिए गैरजरूरी नहीं हो जाता है कि हम इस सीरीज में 0-2 से पीछे हैं और सीरीज गंवा चुके हैं। हर इंटरनेशनल मैच की अपनी अलग अहमियत होती है। ऐसे में हम पिछड़ने के बावजूद जीत का मकसद लिए पूरी तरह आजाद ख्यालों के साथ खेलेंगे।"

Advertisement

शार्दूल मानते हैं कि तीसरे मैच में सांत्वना भरी ही सही लेकिन जीत हासिल करने के लिए उनकी टीम को रास टेलर को सस्ते मे आउट करना होगा। 35 साल के टेलर इस सीरीज में दो मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं और भारतीय गेंदबाज उन्हें अब तक आउट नहीं कर सके हैं। पहले मुकाबले में टेलर ने नाबाद 109 रन बनाए थे और दूसरे मैच में 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

ठाकुर ने कहा, "टेलर शानदार खेल रहे हैं। वह लेग साइड में तो भगवान की तरह शाट लगाते हैं। बीते दो वनडे मुकाबलों में टेलर को आउट करने के हमारे पास मौके थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें सस्ते में पवेलियन की राह दिखाएं।"

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 0-5 से गंवाने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार