सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शार्दुल के नाम अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे स्पैल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शार्दुल हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे। 

Advertisement

शार्दुल ने केरला के खिलाफ 4 ओवर में 69 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लेकर 69 रन दिए, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे खराब और महंगा स्पैल है। उन्होंने इस मामलें में अरुणाचल प्रदेश के रमेश राहुल की बराबरी कर ली, जिन्होंने हाल ही में 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 69 रन खर्च कर डालें थे। ठाकुर ने इस मैच में केरला के कप्तान संजू सैमसन को 4(4) रन के निजी स्कोर पर आउट  जिसके बाद उनकी लाइन और लेंथ बिगड़ती चली गयी। 

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस मैच की बात करें तो केरला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहन कुन्नूमल (48 गेंद में 87) और सलमान निज़ार के (49 गेंद में 99) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 199 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 68(35) रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। एमडी निधिश ने केरला की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। 

केरला की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन कुन्नूमल, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सचिन बेबी, विष्णु विनोद, सलमान निज़ार, अब्दुल बासिथ, एमडी निधिश, विनोद कुमार, सुधेसन मिधुन, नेदुमांकुझी तुलसी। 

 मुंबई की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, सूर्यांश शेडगे, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार