Rovman Powell: वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने बेहद कम टाइम में अपना नाम बनाया है। रोवमैन पॉवेल का बचपन गरीबी में बीता है। टिन की छत वाले जर्जर मकान में रहने वाले रोवमैन पॉवेल के हालात इतने खराब थे कि उन्हें जीवन बसर करने के लिए बकरी तक चरानी पड़ी है। रोवमैन पॉवेल के पिता ने कभी भी उनकी मां और बहन का साथ नहीं दिया जिसके चलते पॉवेल की मां की लाइफ खराब हो गई थी। 

Advertisement

रोवमैन की मां जोन प्लमर को जब पता चला कि वह गर्भवती हैं तो उनके साथी यानी पॉवेल के पिता ने उनसे गर्भपात कराने को कहा। जोन प्लमर ने लेकिन, सारी बाधाओं को सहते हुए रोवमैन पॉवेल को जन्म दिया और आज उसी बच्चे ने अपने परिवार की गरीबी को जड़ से खत्म कर दिया।

Advertisement

रोवमेन पॉवेल ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपनी मां के बारे में बोलते हुए कहा था, 'मैंने अपनी मां को बिना थके कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। वो कपड़े धोने का काम करती थी ताकि हमारे लिए खाना ला सकें और हम स्कूल जा सकें। जब भी कभी मैं क्रिकेट फील्ड में फंसता हूं तो मैं सोचता हूं कि ये मैं अपने लिए नहीं कर रहा क्योंकि अगर मैं अपने लिए कुछ चीज करता तो रुक जाता लेकिन, मैं अपनी मां के लिए कर रहा हूं। मैं अपनी बहन के लिए कर रहा हूं।'

रोवमेन पॉवेल ने आगे कहा था, 'जब मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। तब मेरे पति ने मुझसे पॉवेल को कोख में ही मार डालने की सलाह दी थी। लेकिन, मुझसे नहीं हुआ मैंने फैसला किया कि मैं बच्चे को जन्म दूंगी और उसे पालूंगी और फिर मैंने अपने प्यार बच्चे को जन्म दिया। वो मेरे लिए काफी भावुक और खुशी का पल था जब रोवमेन मेरी लाइफ में आया।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार