Arshdeep Singh Unwanted Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 59वां मुकाबला बीते रविवार, 18 मई को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जिसके दौरान PBKS के स्टार बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने आए थे जिसके दौरान राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने पांच बाउंड्री जड़ते हुए अर्शदीप के ओवर में पूरे 22 रन ठोके। बता दें कि इसी के साथ अब अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए पारी का पहला ओवर करते हुए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के लिए बॉलिंग की शुरुआत करते हुए 20 रन लुटाए थे। ये सभी रन ग्लेन मैक्सवेल को क्रिस गेल ने जड़े थे। हालांकि उनका ये अनचाहा रिकॉर्ड अब अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हो गया है।

ये भी जान लीजिए कि अर्शदीप सिंह के लिए ये मुकाबला किसी बुरे सपने की तरह रहा क्योंकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में पूरी 15 की इकोनॉमी से 60 रन खर्चे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के रिजल्ट की तो पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में नेहल वढेरा (70) और शशांक सिंह (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन जोड़े। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल (50), ध्रुव जुरेल (53) और वैभव सूर्यवंशी (40) ने कमाल की पारी खेली, हालांकि इन सब के बावजूद RR की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही जोड़ पाई और आखिर में ये मुकाबला 10 रनों के अंतर से हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार