Shreyas Iyer Unwanted Record: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को बीते रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयरलैंड ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। ये आयरलैंड-भारत टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला था जिसे जीतकर आयरिश टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम दर्ज की।उन्होंने पिछले तीन दिनों में दूसरी बार टीम इंडिया को मात दी है। गौरतलब है कि जहां आयरलैंड ने एक इतिहास रचा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कैप्टन श्रेयस अय्यर के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

दरअसल, 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर अब भारत के 20 साल के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों ही टी20 मुकाबले हारे। इससे पहले सिर्फ ऋषभ पंत की कैप्टेंसी में ये शर्मनाक रिकॉर्ड बना था।

Advertisement

इसके अलावा टीम इंडिया का लगातार 16 T20I सीरीज़ (फुल मेंबर टीमों) में बिना हारे रहने का सिलसिला अब खत्म हो गया है। इससे ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2016 से साल 2018 के बीच लगातार 11 सीरीज़ में किसी भी हार का सामना नहीं किया था।

ये भी जान लीजिए कि भारतीय टी20 टीम ने सात साल बाद किसी सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया है। इसी के साथ श्रेयस अय्यर भारत के ऐसे सिर्फ तीसरे कैप्टन बन गए हैं जिसकी कैप्टेंसी में ये अनचाहा रिकॉर्ड बना। इससे पहले सिर्फ धोनी की कैप्टेंसी में दो बार और विराट कोहली की कैप्टेंसी में एक बार टीम इंडिया टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हुई थी।

ऐसा रहा मैच का हाल: बेलफास्ट के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बैटिंग का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। उनके लिए हैरी टेक्टर (47 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने पचासा ठोका और नंबर-5 पर बैटिंग करके 46 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 10 गेंदों पर 21 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 20 रन ठोके। हालांकि इनके बावजूद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस कारण टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी और ऐसे आयरलैंड ने ये मुकाबला 1 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार