UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

WPL 2023 का 13वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार (15 मार्च) को खेला जाएगा। यूपी वॉरियर्स ने अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं, लेकिन RCB कुछ खास नहीं कर सकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 मैचों में से 5 मैच गंवा चुकी है।

Advertisement

इस मुकाबले में एलिसा हीली पर दांव खेला जा सकता है। हीली ने अब तक टूर्नामेंट में 61.66 की औसत से 185 रन बनाए हैं। हिली का स्ट्राइक रेट भी 156.77 का रहा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में अच्छे रन बनते हैं, ऐसे में हीली का बल्ला आग उगल सकता है। उनके अलावा ताहलिया मैकग्रा या एलिसे पेरी पर भी दांव खेला जा सकता है।

UP-W vs RCB-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 15 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

UP-W vs RCB-W, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। ऐसे में आप अपनी ड्रीम टीम में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडर्स को शामिल कर सकते हैं। इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 179 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम विपक्षी टीम को पहले बैटिंग करने को कह सकती है।

यहां पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें बैंगलोर ने 150 रन बनाए थे। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में जीता था।

Advertisement

UP-W vs RCB-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - एलिसा हीली (कप्तान)
बल्लेबाज- हीथर नाइट, सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, किरण नवगिरे 
ऑलराउंडर - एलिसे पेरी (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्रा
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनीम इस्माइल

UP Warriorz Probable Playing XI 

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), देविका वैद्य, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्रा, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, शबनीम इस्माइल/ग्रेस हैरिस, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़

Advertisement

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, दिशा कसत, मेगन स्कट, सोभाना आशा, रेणुका सिंह, प्रीती बोस

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार