UP Warriorz Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 29 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु की टीम ने महज़ 12.1 ओवर 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में RCB के लिए ग्रेस हैरिस ने 40 गेंदों पर 85 रन और स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली थी।

UP-W vs RCB-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 29 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक छह मुकाबले हुए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड और तीन रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें गुजरात जायंट्स की टीम ने 175 रनों का लक्ष्य बचाकर दिल्ली कैपिटल्स को 03 रनों से हराया था।

UP-W vs RCB-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 07
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 04
यूपी वॉरियर्स - 03

UP-W vs RCB-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

UP-W vs RCB-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

यूपी वॉरियर्स की टीम से मेग लैनिंग, डिएंड्रा डॉटिन और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु टीम की तो ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, और नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

UP-W vs RCB-W Probable Playing XI

UP Warriorz Women Probable Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्राईऑन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

UP Warriorz Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

UP-W vs RCB-W Match Prediction, UP-W vs RCB-W Pitch Report, Today's Match UP-W vs RCB-W, WPL 2026, UP-W vs RCB-W Prediction, UP-W vs RCB-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, UP Warriorz Women vs Royal Challengers Bengaluru Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार