मुंबई, 20 जनवरी| उपेंद्र यादव (नाबाद 203) के बेहतरीन दोहरे शतक के दम पर उत्तर प्रदेश ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में मेजबान मुंबई के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 625 रनों पर घोषित कर दी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में अक्षदीप नाथ का भी हाथ रहा जिन्होंने पहले ही दिन 115 रन बनाए थे और नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन सोमवार को हालांकि वह अपनी पारी में एक भी रन का इजाफा नहीं कर सके और दिन की दूसरी गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 84 रनों का योगदान दिया। अक्षदीप ने 217 गेंदों की पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। उपेंद्र ने अपनी नाबाद पारी में 239 रनों का सामना किया और 27 चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए। रिंकू ने 157 गेंदें खेलीं और नौ चौके मारे।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने दिन का खेल खत्म होने तक अपने दो विकेट खो दिए हैं। जय बिष्ट तीन और शशांक अर्थाडे नौ रन बनाकर आउट हो गए। भूपेंद्र लालवानी छह और हार्दिक तामोरे नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह दोनों विकेट अंकित राजपूत ने लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार