उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत, ये दो ऐसे नाम हैं जिनके बारे में आपने पिछले दिनों काफी खबरें सुनी होंगी लेकिन अब एक बार फिर ये दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया था जिसमें वो किसी को आई लव यू बोलते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस ने ये कहना शुरू कर दिया कि शायद उन्होंने ये आई लव यू ऋषभ पंत को कहा था। 

Advertisement

मगर अब इन सब अफवाहों के बीच इस वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्वशी ने सफाई देते हुए लिखा, "मैं इन दिनों प्रसारित हो रहे मेरे आई लव यू वीडियो के बारे में फिर से स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये केवल अभिनय के दृष्टिकोण से था और एक डायलॉग सीन था जिसे किसी के लिए निर्देशित नहीं किया गया था या किसी वीडियो कॉल से नहीं लिया गया था।”

Advertisement

उर्वशी की इस सफाई के बाद भी फैंस उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं कर रहे हैं और अगर उनकी इस वायरल वीडियो के बारे में बात करें तो वो इस छोटी क्लिप में कहती हैं, "आप बोलो आई लव यू ... नहीं पहले आप बोलो आई लव यू..एक बार बोल दो...बस एक बार बोल दो।" उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसके चलते एक्ट्रेस को बीते दिनों काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच इस विवाद की शुरुआत इस साल अगस्त में हुई थी जब उर्वशी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का नाम लिया था। उर्वशी ने कहा था कि "मिस्टर आरपी" उससे मिलने के लिए होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो उस वक्त सो रही थीं और उन्हें इतना लंबा इंतजार करना पड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार