Urvil Patel Double Century Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार बैटर उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने मंगलवार, 03 नवंबर को रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) के 68वें मुकाबले (Gujarat vs Kerala) में केरल के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और शानदार दोहरा शतक लगाया। इसी बीच उन्होंने बेकाब अंदाज में चौके-छक्के की बौछार करके अपनी सेंचुरी पूरी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्विन ने गुजरात की पहली पारी के 92वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। केरल के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सर्वटे करने आए थे। यहां उर्विन ने पहली ही गेंद पर आदित्य को टारगेट किया और उनकी शुरुआती पांच गेंदों पर दो गज़ब के छक्के और एक करार चौका लगाकर अपनी सेंचुरी ठोकी। उर्विन महज़ 91 गेंदों पर अपने 100 रनों तक पहुंचे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 110 का रहा।

BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उर्विन के शतक का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो 45 सेकंड का है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

खास बात तो ये है कि उर्विन यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने बैटिंग से लगातार ही तूफान उठाए रखा। उन्होंने 216 गेंदों खेली और 17 चौके 6 छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक भी बनाया।आप नीचे उर्विल के दोहरे शतक का वीडियो भी देख सकते हो। ये उर्विल के फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है। वो अभी भी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

पांच बार की IPL चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 28 वर्षीय उर्विन पटेल के टैलेंट को पहचाना है। यही वज़ह है उन पर CSK ने 30 लाख रुपये खर्चे हैं। उर्विन ने IPL के मंच पर 10 मुकाबले खेलकर 200 प्लस की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: रणजी ट्रॉफी 2026-27 का 68वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां गुजरात ने ही केरल से टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी चुनी। खबर लिखे जाने तक उन्होंने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 518 रन टांग दिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार