US Masters T10: रिचर्ड लेवी के तूफानी अर्धशतक के दम पर न्यूयॉर्क वॉरियर्स (New York Warriors) ने शुक्रवार (18 अगस्त) को लॉडरहिल में खेले गए यूएस मास्टर्स टी-10 लीग के तीसरे मुकाबले में मॉरिसविले यूनिटी (Morrisville Unity) को 6 रन से हरा दिया। बता दें कि बारिश के कारण इस टूर्नामेंट के पहले दो मैच रद्द हो गए थे। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूयॉर्क वॉरिय़र्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लेवी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान 58 रन उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए।

Advertisement

मॉरिसविले यूनिटी के लिए कोरी एंडरसन और ओबस पिएनार ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मॉरिसविले यूनिटी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा, लेकिन ओबस पिएनार ने शेहान जयसूर्या के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। पिएनार ने 12 गेंदों में 35 रन और जयसूर्या ने 10 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली।  

न्यूयॉर्क के लिए उमैद आसिफ ने 3 विकेट औऱ धम्मिका प्रसाद ने 2 विकेट अपने खाते में डाले। 

टीमें 

Advertisement

न्यूयॉर्क वॉरियर्स (प्लेइंग इलेवन): तिलकरत्ने दिलशान, कामरान अकमल (विकेटकीपर), मिस्बाह-उल-हक (कप्तान), रिचर्ड लेवी, जोनाथन कार्टर, शाहिद अफरीदी, उम्मेद आसिफ, अब्दुल रज्जाक, सोहेल खान, जेरोम टेलर, धम्मिका प्रसाद। 

Also Read: Cricket History

मॉरिसविले यूनिटी: क्रिस गेल, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मनविंदर बिस्ला, शेहान जयसूर्या, कोरी एंडरसन, ओबस पीनार, हरभजन सिंह (कप्तान), राहुल शर्मा, केल्विन सैवेज, नजफ शाह, एस श्रीसंत
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार