भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक मजेदार ट्वीट किया है। ऋषभ पंत नया घर लेने के बारे में सोच रहे हैं और इसलिए उन्होंने फैंस से सलाह मांगी है कि वह नया घर लेना चाहते हैं। पंत ने ट्वीट कर लिखा, 'जब से ऑस्ट्रेलिया से आया हूं घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब। क्या गुड़गांव सही रहेगा? और कोई विकल्प है तो बताओ।'

Advertisement

पंत के इस ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर मस्ती भरे अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'पैसा ही पैसा मिला होगा में तो बोलता हूं जी पाकिस्तान खरीद लो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं गारंटी दे सकता हूं कि कोहली और रोहित को भी ट्विटर पर यह सवाल पूछने की हिम्मत नहीं है।'

Advertisement

बता दें कि भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हराकर इतिहास रचा है। इस सीरीज को जीतने में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा और उन्होंने गाबा के मैदान पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार पारी के लिए पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

फिलहाल टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भी पंत अहम योगदान निभा सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से चैन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। विराट कोहली पितृत्व अवकाश के बाद टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए एक बार फिर तैयार हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार