आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था जिस वजह से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे इस पर सवाल उठने लगे है। हालांकि मैक्सवेल को उनके ही देश के उस्मान ख्वाजा ( Usman Khawaja) का समर्थन मिला है। आईपीएल फॉर्म बिल्कुल मायने नहीं रखती है। मैक्सी ने खुद को बार-बार साबित किया है।

Advertisement

ख्वाजा ने कहा कि, "आईपीएल फॉर्म बिल्कुल मायने नहीं रखती है। मैक्सी ने खुद को बार-बार साबित किया है। कोई भी खिलाड़ी जिसने लंबे समय तक प्रदर्शन किया है, वह समझते है कि आप हर बार वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। आप कुछ जोखिम लेते हैं, खासकर यदि आप मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, और टी20 क्रिकेट आसान नहीं है। लेकिन (इस टूर्नामेंट के लिए) अगर उसे एक अच्छी पारी मिल जाती है, तो वह दूर हो जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अतीत में क्या हुआ था। वह अपना खेल नहीं बदलने वाला है और न ही उसे ऐसा करना चाहिए। बस चलते रहो। वह अपनी फॉर्म पा लेंगे।"

Advertisement

आपको बता दे कि मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेले 120.93 के स्ट्राइक रेट की मदद से 52 रन ही बना पाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए मैक्सी ने 8.06 के इकॉनमी रेट की मदद से 6 विकेट हासिल किये है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है और इसका फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस मेगा इवेंट में अपना पहला मैच 6 जून को ओमान के साथ है। इसके बाद उनका दूसरा मैच 8 जून को इंग्लैंड के खिलाफ है। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया का फुल स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम ज़ाम्पा। 

Also Read: Live Score

रिज़र्व खिलाड़ी: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट शॉर्ट। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार