ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुआ चौथा एशेज टेस्ट ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने कहा कि टीम यह मैच जीतना चाहती थी। उन्होंने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे एशेज टेस्ट के ड्रॉ में इंग्लैंड द्वारा किए गए संघर्ष की सराहना की। ख्वाजा ने यह भी उम्मीद जताई कि इस मैच में प्रदर्शन को देखते हुए वह आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

Advertisement

ख्वाजा ने चौथे टेस्ट में शानदार दो शतक लगाते हुए 238 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 137 रन बनाए, जिसमें वे आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद रहकर 101 रन बनाए।

Advertisement

ख्वाजा ने यह कहते हुए बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के टेस्ट असाइनमेंट के लिए फिट रहने की उम्मीद है। एशेज के बाद, ऑस्ट्रेलिया को अगले डेढ़ सालों  में पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के दौरे करने हैं।

उन्होंने कहा, "हम आगे के मैच खेलने की उम्मीद करते हैं, जैसा हमने यहां प्रदर्शन करते हुए दिखाया है, वैसा हम अन्य मैचों में भी करेंगे।"
बता दें ख्वाजा को कोरोना के कारण बाहर हुए ट्रेविस हेड की जगह टीम में शामिल किया गया था। इससे पहले उन्होंने आखिरी टेस्ट अगस्त 2019 में खेला था। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार