23 मई। मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (76) और शॉन मार्श (नाबाद 55) के दम पर बुधवार को विश्व कप के पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीत विंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। विंडीज की टीम 46.2 ओवरों में सिर्फ 229 रनों पर ही ढेर हो गई। आस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 38.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

स्मिथ ने 82 गेंदों की पारी खेली। मार्श के साथ ग्लैन मैक्सेवेल 18 रनों पर नाबाद लौटे। कप्तान फिंच ने 47 गेंदों पर 42, डेविड वार्नर ने सात गेंदों पर पांच रन बनाए। फिंच के साथ पारी की शुरुआत करने आए उस्मान ख्वाजा पांच रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 

उस्मान ख्वाजा आंद्रे रसेल की बाउंसर पर अपने जबड़े को चोटिल कर बैठे जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उस्मान ख्वाजा के जबड़े का स्कैन कराया गया है और साथ ही अपडेट ये है कि उनको कोई गहरी चोट नहीं लगी है और वो वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे।

आस्ट्रेलिया ने पहला विकेट वार्नर के रूप में 47 के कुल स्कोर पर खोया। यहां से स्मिथ और फिंच ने टीम को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर फिंच विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ का विकेट 209 के कुल स्कोर पर गिरा। 

इससे पहले विंडीज के बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल और मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए। जेसन बेहरनडॉर्फ और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

विंडीज के लिए कार्लोस ब्राथवेट ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा तीन छक्के मारे। इविन लुइस ने 56 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। 

इन दोनों के अलावा सुनील एम्ब्रीस (37), शाई होप (21) और फाबियान एलेन (12) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार