भारतीय टीम के उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीते कुछ समय में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संयास लेने के बाद से ही ऋषभ पंत भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। इस साल की शुरूआत में कंगारूओ की जमीन पर ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम पहली बार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।

Advertisement

इसके बाद ऋषभ ने आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। अब ऋषभ को अपनी मेहनत का फल मिल रहा है और उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का 'राज्य ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त करते हुए सम्मानित किया है। 

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खूद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, 'भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "राज्य ब्रांड एंबेसडर" नियुक्त किया है।'  

जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत उत्तराखंड से ही आते हैं। उन्होंने यहां से आने के बाद दिल्ली में क्रिकेट की कोचिंग ली और उसके बाद दिल्ली से ही खेलना शुरू कर दिया। अभी ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं जहां टीम को तीन टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार