वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सोमवार (31 अगस्त) को ईस्ट जोन और सेंट्रल ज़ोन के बीच दलीप ट्रॉफ़ी सेमीफ़ाइनल के दूसरे दिन अपना दूसरा फर्स्ट-क्लास अर्धशतक लगाया। 15 साल के सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों में 50 रन पूरे किए और साथ ही अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट की साझेदारी को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की।

Advertisement

15 साल और 157 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1969 में इस टूर्नामेंट 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

सूर्यवंशी नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पहले दौर के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, क्योंकि ईस्ट दोन की एकमात्र पारी में वे सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए थे।

सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई। वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया। वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए।

इससे पहले, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 266 रनों पर समेटा। सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों में 60 रन बनाए। हालांकि, रिंकू को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। आर्यन जुयाल ने 46 रनों का योगदान दिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार