Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd T20) शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। गौरतलब है कि उन्होंने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचा और एक 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि वैभव एक बेहद ही अटैकिंग बैटर हैं, जो कि क्राइस्टचर्च टी20 में ईशान किशन (चोटिल) की जगह खेल रहे हैं। वो आज नंबर-3 पर बैटिंग करने वाले हैं। वैभव को महज़ 15 साल और 211 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका है। इसी के साथ अब न्यूजीलैंड में एक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने मोहम्मद शरीफ का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है। मोहम्मद शरीफ ने 18 दिसंबर 2001 में बांग्लादेश के लिए हैमिल्टन में टेस्ट खेला था। तब वो 16 साल और 6 दिन की उम्र के थे। बताते चलें लिए वैभव से पहले बतौर भारतीय न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी लीज़ेंड सचिन तेंदुलकर थे। उन्होंने 16 साल और 284 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेला था। अब ये रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है।

न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी - 15 साल 211 दिन उम्र
  • मोहम्मद शरीफ - 16 साल 06 दिन उम्र
  • आकिब जावेद - 16 साल 185 दिन उम्र
  • सचिन तेंदुलकर - 16 साल 284 दिन उम्र

गौरतलब है कि क्राइस्टचर्च टी20 के लिए भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारतीय XI में दो बदलाव हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह खिलाया गया है। इसके अलावा मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने भी अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एक बदलाव किया है। उन्होंने एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को XI में चुना है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। खबर लिखे जाने तक वो 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 61 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर बेवोन जैकब्स (14 गेंदों पर 14 रन) और ग्लेन फिलिप्स (15 गेंदों पर 15 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार