Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जितने आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। यही वज़ह है आज उन्हें लाखों की संख्या में क्रिकेट फैंस प्यार करते हैं। खास बात तो ये है कि छोटी उम्र के वैभव भी अपने फैंस को काफी प्यार करते हैं जिसे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने एक नन्हे फैन को फूलों की माला पहनाते दिखे हैं। इस 21 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव कंधे पर बैग टांगकर होटल में एंट्री लेते हैं और इसी बीच एक नन्हे फैन को देखकर तुरंत ही उसे अपनी फूलों की माला पहना देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब वैभव ने अपने किसी नन्हे फैन को प्यार किया हो या फिर हमउम्र फैन से मस्ती की हो। इससे पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो मज़ाक में अपने फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसे मांगते नज़र आए थे।

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी IPL के करंट सीजन में अपनी बैटिंग से तूफान उठा रहे हैं और फैंस का दिल जीत रहे हैं। आलम ये है कि वो साल 2026 के सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.09 की स्ट्राइक रेट से 400 रन ठोक चुके हैं। वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 54.28 की औसत और 380 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह, चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव पेराला।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार