इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल फैंस के साथ लाइव बातचीत करते नजर आए। 

Advertisement

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 से पहले अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अक्षर पटेल के स्नैपचैट अकाउंट से फैंस के साथ लाइव सेशन किया। वीडियो की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने की, जबकि अक्षर पटेल उनके पीछे से मजेदार कमेंट करते नजर आए। इस दौरान वैभव भी दोनों सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैठे हुए थे।

अभिषेक शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा, "पाजी के फोन से हम आए हैं। सारे सवाल पढ़ लिए मैंने। सब जवाब आ गए?" इस पर अक्षर पटेल ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, "भाई तू ही दे दे यार जवाब। उनको बोल कि तूने सब कुछ पढ़ लिया है।" दोनों खिलाड़ियों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इसके बाद बातचीत में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हो गए। अभिषेक शर्मा ने फैंस से कहा कि वे वैभव के लिए भी सवाल भेजें। इस पर 15 साल के युवा बल्लेबाज ने मुस्कुराते हुए कहा, "लंबा लिखना... अच्छे से एक्सप्लेन करेंगे।" वैभव के इस क्यूट अंदाज को भी फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं।

VIDEO:

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद से ही उन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन टीम के माहौल में वह पूरी तरह घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

खेल की बात करें तो भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। ऐसे में सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबरी पर है और अब शनिवार (4 जुलाई) को ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला दूसरा टी20 दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार