India vs ZImbabwe 2nd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 222.22 की स्ट्राईक रेट से 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा और लगातार दूसरे मैच में रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) का शिकार बने। हालांकि पवेलियन लौटने से पहले 15 साल के सूर्यवंशी उनपर काफी बरसे और उनके खिलाफ 18 रन बनाए।

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने नगारवा के खिलाफ दूसरी गेंद पर सूर्यवंशी ने डीप मिडविकेट एरिया में चौका लगाया। फिर तीसरी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर  वाइड लॉन्ग ऑन और पांचवीं गेंद पर भी उसी दिशा में चौका बटोरा। लेकिन आखिरी गेंद पर लगातार पांचवां बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवा दिया।

सूर्यवंशी शरीर की ओर आई शॉर्ट गेंद पर लेग स्टंप के बाहर जगह बनाकर पुल करने गिए लेकिन अच्छे से संपर्क नहीं हुआ। बल्ला मुड़  मुड़ गया और गेंद हवा में गई मिडऑन के पीछे, मुजाराबानी ने मिडऑन से दौड़ लगाई और गेंद के नीचे आकर दोनों हाथों से कैच लपक लिया।

बता दें कि इस मैदान पर ही खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी और सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

टीमें

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार