भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले का अंत सुपर ओवर में हुआ, जहां भारतीय टीम को बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ कहासुनी भी हो गई।
दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडिम में सोमवार (15 जून) को खेले गए वनडे ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक हार झेलनी पड़ी। मैच इतना करीबी रहा कि नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन अंत में श्रीलंका ए ने बाजी मार ली।
भारत ए की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे मैदान पर भेजा गया था। आखिरी तीन गेंदों पर भारत ए को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक वैभव के पास थी। पहली गेंद पर वैभव पूरी तरह चकमा खा गए और यॉर्कर गेंद पर केवल दो रन ही ले सके। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर भारत को 12 रन चाहिए थे। वैभव ने अगली गेंद पर लेग साइड की ओर शानदार चौका लगाकर उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन अंतिम गेंद पर गेंदबाजी कर रहे कुगाथस मथुलन ने बेहतरीन वाइड यॉर्कर फेंकी, जिस पर वैभव बल्ला नहीं लगा सके और भारत ए मुकाबला हार गया।
हार के तुरंत बाद मैदान पर माहौल गरमा गया। पहले सूर्यांश शेडगे की कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस होती दिखाई दी। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी भी विवाद में कूद पड़े और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देते नजर आए। देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया, हालांकि श्रीलंका ए टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फिलहाल किसी भी बोर्ड या टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
VIDEO:
Vaibhav pic.twitter.com/GQKt8UnYsT
YUVI 31 (clips_film39995) June 15, 2026
अगर मैच की बात करें तो भारत ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन और विपराज निगम ने 49 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका ए ने भी 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन बनाए। टीम के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 113 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। भारत ए को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी।