Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे की धरती पर शानदार प्रदर्शन किया और तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज (ZIM vs IND T20 Series) में 50.33 की औसत से 151 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी के साथ 16 साल के वैभव ने एक साथ कई खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 16 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 49 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 81 रन बनाए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा उन्होंने पूरी सीरीज में 50.33 की औसत से 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड जीता। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 साल से कम की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक लगाने का महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड: 'Boss Baby' के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी बतौर भारतीय बल्लेबाज़ एक कलेंडर ईयर ने टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2026 में अब तक 86 टी20 छक्के लगाकर ये कारनामा किया और भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा।

SKY ने साल 2022 में 85 टी20 छक्के लगाए थे। बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने साल 2025 में 108 टी20 छक्के लगाए और साल 2024 में भी 87 टी20 छक्के जड़ने का कारनामा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने जीती सीरीज: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में 192 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 35 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी के साथ टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर उन्हें 3-0 से हराकर ये सीरीज जीती है। श्रेयस की कैप्टेंसी में भारतीय टीम के लिए ये पहली सीरीज जीत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार