राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल (IPL 2026) के मुकाबले में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से एक बार फिर हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में तूफानी शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (25 अप्रैल) को खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी नेएक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और सिर्फ 36 गेंदों में आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रन की विस्फोटक पारी खेली।। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा।

इस शानदार पारी के साथ वैभव ने T20 क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए और वह सबसे कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 473 गेंदों में पूरा किया, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल ओवन ने 533 गेंदों और पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने 558 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वैभव ने यह मुकाम अपनी 26वीं पारी में हासिल किया, जिससे वह T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेड हॉग और शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

IPL में भी उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो IPL शतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो IPL में उनका तीसरा ऐसा अर्धशतक है, जो 15 या उससे कम गेंदों में आया। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर जैक फ्रेजर मैकगर्क को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2024 में दो बार ऐसा किया था।

इस सीजन में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 357 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका औसत 44.62 और स्ट्राइक रेट 234.86 का रहा है। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं और वह इस समय ऑरेंज कैप भी अपने नाम किए हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो वैभव ने ध्रुव जुरेल (51) के साथ 112 रन की साझेदारी की, जिससे राजस्थान की पारी को मजबूती मिली। इसके अलावा आखिरी के ओवरों में डोनोवन फरेरा ने भी (33 रन) की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार