Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले में मंलगवार ( 9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज का आगाज हुआ। इस मुकाबले में सबकी नजरें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थी हालांकि वह इस मैच में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सूर्यवंशी ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पारी की शुरूआत की। सूर्यवंशी की पारी की शुरूआत अच्छी रही और उन्होंने तीन चौके जड़े लेकिन इसके बाद एक अच्छी कैच के चलते अपना विकेट गवाना पड़ा।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की एक फुल-लेंथ गेंद को सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लेकिन शॉट खेलते समय बल्ला उनके हाथ में घूम गया। गेंद मिड ऑफ में हवा में गई और कप्तान सहान अराचचिगे ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत गया।
बता दें कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। । उन्होंने सीजन के 16 मैचों में करीब 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप जीती।
इस शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्यवंशी को भारतीय टीम में भी मौका मिला है। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है।
टीमें:
इंडिया (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।